Anupamaa 8 November today Update:अनुपमा के आज के एपिसोड मे दिखाया जाएगा की टीटू अनुपमा-डिंपी की डांस क्लास में है. जहां डिंपी को गिरते हुए टीटू बचाता हे लेकिन फिर भी डिंपी टीटू पर चिल्लाएगी। इसके बाद अनुपमा टीटू को थैंक्यू कहेगी और फिर बताएगी कि डिंपी प्रेग्नेंट है। आगे देखा जाएगा कि मालती देवी को छोटी अनु के स्कूल में टीचर बताएगी कि अनुपमा-अनुज को स्पोर्ट्स एनुअल डे फंक्शन में आना है. मालती देवी टीचर को हां तो कहेंगी लेकिन मन में सोचेंगी कि वह अपने बेटे के साथ समारोह में आएंगी. जानिए शो में आगे क्या होगा…
लीला बेन अनुपमा को चेतावनी देती है
एपिसोड में आगे, लीला बेन, अनुपमा को मालती देवी के खिलाफ चेतावनी देगी। बा कहेगी कि वह नाटक कर रही है. दूसरी ओर, मालती देवी जब घर पहुंचेगी तो देखेगी कि पाखी ने बहुत सारी चीजें ऑर्डर की हैं, जो उसने अनुज के पैसे पर ऑर्डर की हैं। ये देखकर मालती देवी को फिर गुस्सा आएगा. वहीं दूसरी तरफ शाह हाउस में अनुपमा-काव्या बात करती नजर आएंगी. दोनों एक दूसरे के प्रति चिंता दिखाएंगे. इस दौरान काव्या उसे ब्रेक लेने की सलाह देगी.
अभिरा शर्मा का कनेक्शन…
आज अनुपमा में भी दिखेगा अभिरा का कनेक्शन. अनुपमा अभिरा को फोन करके बात करेगी और रिजॉर्ट बुकिंग के बारे में पूछेगी। हालाँकि, अभिरा कुछ और ही गलत समझ लेगी और सीधे डांटना शुरू कर देगी। अनुपमा इस दौरान अभिरा को भी सलाह देगी और कहेगी कि हर लड़की में मां दुर्गा का अंश होता है। आभीरा कहेगी कि उसे समझ आ गया है कि डरने की जरूरत नहीं है, लड़ने की जरूरत है.
बरखा मालती देवी को भड़काएगी
जैसे ही बरखा देखेगी कि मालती देवी पाखी से नाराज है तो बरखा आग में घी डाल देगी. बरखा मालती देवी को और भड़काएगी और कहेगी कि पाखी के दो ही काम हैं- एक फिजूलखर्ची और दूसरा असभ्यता। इसके बाद बरखा मालती देवी को यह भी बताएगी कि अब डिंपी भी इसी घर मे रेहने वाली है और तोशु-किंजल के अमेरिका जाते ही पूरा परिवार यहीं बस जाएगा. बरखा मालती देवी के कान भरेगी. इस पर मालती देवी कहेंगी- ‘ये मेरे बेटे का घर, बेटे के घर पे मां ही राज करती है। अनुपमा को नहीं पता कि उसकी नई सास क्या है.
अनुपमा मालती देवी के इरादे समझ रही है.
जैसे ही अनुपमा घर पहुंचेगी और छोटी को ढूंढेगी तो मालती देवी कहेगी कि वह रात रुकने के लिए गई है. इस पर दोनों के बीच लड़ाई देखने को मिलेगी. अनुपमा, मालती देवी को सरल शब्दों में समझाएंगी कि यदि आप छोटी के बारे में कोई निर्णय लेते हैं, तो पहले मुजे बताना । इसके बाद वह कमरे में आकर खुद से बात करेगी और कहेगी कि मैं रिश्ते का सम्मान कर रही हूं गुरु मां, मुझे मजबूर मत करो. अनुपमा नन्ही अनु के साथ अपना प्लान बनाएगी और दूसरी तरफ मालती देवी सोचेगी- कल का पुरा दिन हम दादी पोती साथ बिताएंगे।