Tag: Backless Blouse with dori

  • Backless Blouse: इस बैकलेस ब्लाउज़ डिज़ाइन को देखना न भूलें, यह पूरे लुक को खूबसूरत बना देगा

    Backless Blouse:शादियों का सीजन शुरू होने वाला है. इसके साथ ही महिलाएं भी शादी में शामिल होने की तैयारी में होंगी. शादी के फंक्शन में ज्यादातर लोग एथनिक कपड़े पहनना पसंद करते हैं। अगर आप शादी में लहंगा या साड़ी पहनने वाली हैं तो यह डिजाइन का बैकलेस ब्लाउज आपके लुक को खूबसूरत और गॉर्जियस बना देगा। तो मास्टर को अपना ब्लाउज देने से पहले इन बैकलेस डिजाइन्स को जरूर देख लें।

    हीरे के आकार का बैकलेस

    जान्हवी कपूर का यह डायमंड शेप बैकलेस ब्लाउज बेहद स्टाइलिश है। यह देखने में भी सुंदर लगता है. तो अगर आप अपनी साड़ी को आकर्षक दिखाना चाहती हैं तो इस डायमंड शेप ब्लाउज बैक डिजाइन को चुन सकती हैं।

    गोल आकार का बैकलेस डिज़ाइन

    करिश्मा कपूर का यह राउंड शेप बैकलेस डिजाइन बेहद स्टाइलिश लग रहा है। आप चाहें तो इस तरह का ब्लाउज बनवा सकती हैं। इसे हाई बन के साथ शान से दिखाएं। इससे लुक बेहद आकर्षक लगता है। इन दिनों टिश्यू फैब्रिक की साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। जिसके साथ इन बैकलेस डिजाइन ब्लाउज को चुनकर गॉर्जियस लुक पाया जा सकता है।

    पीठ पर लगाए बकल

    सिंपल डीप बैक डिजाइन वाले ब्लाउज को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप अहाना कुमार के ब्लाउज की तरह बकल लगा सकती हैं। ये बेहद स्टाइलिश लगेगा. हालाँकि, इस ब्लाउज के पीछे यह डिज़ाइन स्लीवलेस या फुल स्लीव के साथ अधिक आकर्षक लगेगा।