India vs Australia T20 Series Schedule
विश्व कप 2023 फाइनल के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर आमने-सामने होंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 नवंबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच विशाखापत्तनम में होगा. भारत ने इस सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया है. इसके साथ ही पूरी टीम बदल गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति ने इस सीरीज में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है.
टी20 सीरीज के शेड्यूल की बात करें तो पहला मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. यह मैच 23 नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी20 मैच 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. टी20 सीरीज का तीसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा. यह मैच 28 नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद चौथा मैच 1 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच 3 दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा.
इस बार टीम इंडिया की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर होगी. टीम इंडिया ने यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा और शिवम दुबे को टीम में रखा है। यशस्वी ने घरेलू मैचों में दमदार प्रदर्शन किया है. तिलक वर्मा ने भी कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है. कप्तान सूर्यकुमार यादव की बात करें तो वह वर्ल्ड कप 2023 में कुछ खास नहीं कर सके. हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने फिर भी उन पर भरोसा जताया.
भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), इशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हिरशान कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार
| मैच | वेन्यू | तारीख |
| पहला टी20 | विशाखापट्टनम | 23 नवंबर |
| दूसरा टी20 | तिरुवनंतपुरम | 26 नवंबर |
| तीसरा टी20 | गुवाहाटी | 28 नवंबर |
| चौथा टी20 | रायपुर | 01 दिसंबर |
| पांचवां टी20 | बैंगलुरु | 03 दिसंबर |