Tag: Tata Punch

  • बस शोरूम में जाएं और 1.20 लाख रुपये का भुगतान करें और एक Tata Punch घर ले आएं, मासिक ईएमआई 8,000 रुपये से कम है!

    आंकड़ों पर नजर डालें तो पंच ने अक्टूबर 2023 में 15,317 यूनिट्स की बिक्री हासिल की है। सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में यह छठे नंबर पर रही। आपको बता दें कि Tata Punch अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है, जो 5-स्टार ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट रेटिंग के साथ आती है।

    अगर आप भी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पंच एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यहां हम आपको Tata Punch के फाइनेंस विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप यह तय कर सकें कि इसे लोन पर खरीदना है या कैश में।

    Tata Punch के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से शुरू है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 10,09,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है। आप इसे दिवाली में इसकी कीमत का सिर्फ 20 फीसदी डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। विभिन्न बैंक और ऋण कंपनियां 8.65 प्रतिशत की ब्याज दर पर ऑटो ऋण देना शुरू करती हैं।

    अगर आप Tata Punch का बेस वेरिएंट खरीदते हैं तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये है। इसका 20 फीसदी यानी 1,19,980 रुपये चुकाने के बाद आपको 4,79,920 रुपये का लोन लेना होगा. अगर आप इस रकम पर 8.65% पर 7 साल के लिए लोन लेते हैं तो आपकी मासिक ईएमआई 7,636 रुपये होगी। इस वेरिएंट के लिए आपको कुल 1,61,546 रुपये ब्याज के तौर पर चुकाने होंगे।

    Tata Punch की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 88 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। यह कार पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी में भी उपलब्ध है।Tata Punch पेट्रोल में 20.09kmpl और CNG में 26.99km/kg का माइलेज देता है।

    फीचर्स की बात करें तो पंच में 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, ऑटो एयर कंडीशनिंग, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर डिफॉगर, रियर पार्किंग सेंसर, रियर-व्यू कैमरा और ISOFIX एंकर जैसे फीचर्स हैं।