New Maruti Swift: सुजुकी ने नई जेनरेशन स्विफ्ट को इस साल टोक्यो में आयोजित जापान मोबिलिटी शो में पेश किया था। लुक की बात करें तो नई जेनरेशन मारुति स्विफ्ट अपने मौजूदा मॉडल की तरह स्पोर्टी लुक में आएगी। इस कार की टेस्टिंग भारत में शुरू हो चुकी है और हाल ही में इसे स्पॉट किया गया है। कार के टेस्टिंग मॉडल को कवर से ढका गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार मार्च और मई 2024 के बीच ग्लोबल डेब्यू करेगी। इस कार में माइल्ड हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, साथ ही इसका माइलेज भी ज्यादा होगा।
जहां तक नई स्विफ्ट के डिजाइन की बात है तो यह बिल्कुल कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा हो सकता है। कंपनी इसे हल्के वजन के साथ लॉन्च कर सकती है। नई सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट अपडेटेड HEARTECT प्लेटफॉर्म पर आएगी, कॉन्सेप्ट कार भी इसी पर बनाई गई है। इस प्लेटफॉर्म पर बने मॉडल हल्के और स्पोर्टी हैं।
इंजन और टेक्नोलॉजी New Maruti Swift का
नई पीढ़ी की सुजुकी स्विफ्ट 1.4 लीटर टर्बो माइल्ड हाइब्रिड संयुक्त इंजन द्वारा संचालित हो सकती है। इसका पावर आउटपुट करीब 150PS होगा। इसके अलावा इसका टॉर्क भी ज्यादा होने की उम्मीद है। इस पावरट्रेन के साथ 48V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलेगी। इससे आपको ज्यादा माइलेज मिलेगा. कार की इंजन बॉडी भी बेहतर कंप्रेशन रेशियो के साथ आएगी। ट्रांसमिशन की बात करें तो यह कार 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगी।
भारत में स्विफ्ट का मौजूदा मॉडल 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जिसका आउटपुट 90PS और 113Nm है। इसके साथ ही 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प उपलब्ध है। जबकि कार का सीएनजी मॉडल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 77.5 पीएस की पावर और 98.5 एनएम का टॉर्क देता है।
New Maruti Swift का कितना मूल्य होगा?
भारतीय बाजार में मारुति स्विफ्ट की शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। नई स्विफ्ट की कीमत की अभी घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद है कि नई स्विफ्ट की कीमत रु. 6.50 लाख (एक्स-शोरूम) में लॉन्च कि जा सकती है।