Blog

  • 50 साल बाद धनतेरस पर बन रहा अद्भुत संयोग, सोने की जगह घर लाएं ये धातु, बन सकते हे अमीर!

    dhanteras:इस साल 10 नवंबर दिन शुक्रवार को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा. धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी की प्रदोष काल में पूजा आराधना की जाती है. वहीं इस साल 50 साल बाद धनतेरस के दिन यम पंचक शिववास और प्रदोष व्रत का भी संयोग पड़ रहा है. यानी उस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान शिव का भी आशीर्वाद प्राप्त होने वाला है. 10 नवंबर को दिन शुक्रवार होने के कारण चांदी खरीदना शुभ माना जाता है.

    इस दिन चांदी अवश्य खरीदें

    शुक्रवार के दिन चांदी खरीदने से मां लक्ष्मी अवश्य प्रसन्न होती हैं। धनतेरस 10 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसलिए, और कुछ नहीं तो कम से कम धातु में चांदी ही खरीदें। वहीं, शुक्रवार को खरीदी गई वस्तुओं की कीमत साल भर में 13 गुना बढ़ जाती है।

  • How to Grow Tulsi Plant:तुलसी के पौधे हर बार मुरझा जाते हैं, इसलिए पोधा लगाते समय इन बातों का ध्यान रखें

    Tulsi Plant:हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है। यहां तुलसी की पूजा की जाती है। इस कारण इसका पौधा लगभग हर घर में देखा जा सकता है। पूजा के साथ-साथ तुलसी के पत्तों और बीजों का इस्तेमाल खासतौर पर सर्दियों में कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। क्योंकि इस मौसम में ज्यादातर लोगों को सर्दी, गले में खराश, बुखार, सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि हम नर्सरी से तुलसी का हरा पौधा खरीदकर लाते हैं और जैसे ही उसे गमले में लगाते हैं तो कुछ दिनों बाद वह सूख जाता है। अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो आप यहां दिए गए उपाय की मदद से तुलसी के पौधे को हरा-भरा रख सकते हैं।

    तुलसी का पौधा कैसे लगाएं?

    आपका तुलसी का पौधा साल के 12 महीने हरा-भरा रहे तो इसके लिए हमेशा मिट्टी के गमले का चुनाव करें, ताकि गमले में पानी इकट्ठा न हो। पौधे को सूर्य की रोशनी और हवा बराबर मात्रा में मिलती है। वहीं, अगर आपने सीमेंट का गमला चुना है तो पौधे के सूखने की पूरी संभावना है। इसके अलावा प्लास्टिक के गमले ना चुने तो बेहतर है। इससे पौधे को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जिससे वह जल्दी मुरझा जाता है।

    पानी का ख्याल रखें

    यदि गमले की मिट्टी थोड़ी गीली है तो उसमें जबरदस्ती पानी न डालें। गर्मियों की तुलना में सर्दियों में पौधों को कम पानी की आवश्यकता होती है, इसलिए जरूरत मुजब पानी दें।

    इन बातों पर विशेष ध्यान दें

    • तुलसी के पौधे की दो-तीन महीने में एक बार कटाई करते रहें।
    • गमला बदलते समय पौधे की जड़ को ध्यान से बदलें।
    • अगर तुलसी की पत्तियों में छेद दिखाई दे तो इसका मतलब कीड़े हे तो नीम ऑइल स्प्रे का इस्तमाल करे
  • धनतेरस पर ये 5 तरह के सामान खरीदने की गलती न करें! (Dhanteras 2023)

    धनतेरस पूजा का महत्व

    धनतेरस:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धन त्रयोदशी या धनतेरस (Dhanteras 2023) हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान कुबेर, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन विधिपूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा-पाठ करने से भक्तों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है और भक्तों का धन 13 गुना बढ़ जाता है. इसके साथ ही इस दिन सोना, चांदी और बर्तन समेत कई चीजें खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इनमें से एक पीतल है.

    धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी 10 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश के साथ-साथ भगवान कुबेर की भी पूजा करनी चाहिए। सनातन धर्म में धनतेरस पर खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए बड़ी संख्या में लोग धनतेरस पर खरीदारी करते हैं।

    पीतल से मिलता है स्वास्थ्य और सौभाग्य

    इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कुबेर की विधि-विधान से पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि पीतल का कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन पीतल के बर्तन खरीदने का विशेष महत्व है. पीतल खरीदने से घर में सौभाग्य आता है और अच्छी सेहत का भी आशीर्वाद मिलता है। अन्य मान्यताओं के अनुसार द्रौपदी को पीतल का अक्षय पात्र उपहार में दिया गया था। वहीं यह भी माना जाता है कि देवी-देवताओं को चढ़ाया जाने वाला भोजन पीतल के बर्तन में ही रखना चाहिए। ऐसा करने से भगवान की कृपा बनी रहती है।

    भूलकर भी न खरीदें ये चीजें धनतेरस के दिन

    शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन आप जो भी चीज खरीदेंगे उसमें 13 गुना वृद्धि होगी। इसलिए लोग बर्तनों के साथ सोना-चांदी भी खरीदते हैं। वहीं इस दिन स्टील, प्लास्टिक, लोहे की चीजें खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।धनतेरस के दिन तेल या तेल से बने उत्पाद जैसे घी, रिफाइंड आदि नहीं लेना चाहिए। मान्यता है कि धनतेरस से पहले ही तेल, घी आदि खरीद लें। धनतेरस के दिन चाकू, कैंची, सुई जैसी धारदार वस्तुएं न खरीदें। कहा जाता है ये वस्तुएं खरीदने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है

  • Anupamaa 5th November:पाखी ने खोला गुरु मां का राज, अनुपमा मालती देवी को देगी चेतावनी

    Anupamaa 5th November 2023:टीवी सीरियल अनुपमा के 5 नवंबर 2023 के एपिसोड में अनुज कपाड़िया लीला को सोने का कंगन गिफ्ट करेंगे. यहां कपाड़िया हवेली में मालती देवी एक बार फिर अनुपमा से ईर्ष्या करेंगी और अप्रत्यक्ष रूप से अपनी हताशा को बाहर निकालने की कोशिश करेंगी। मालती देवी बार-बार अनुपमा के शाह निवास जाने पर सवाल उठाएगी और बताएगी कि वह 26 साल से उस घर में रह रही है. अनुपमा कहेगी कि वह उस घर में बहू बनकर गई थी लेकिन अब वह उस घर की बेटी बन गई है।

    बापूजी और लीला में होगी बहस

    इस पर मालती देवी कहेंगी कि उन्होंने कभी किसी बहू की पूर्व सास को किसी महिला की मां बनते नहीं देखा. शाह निवास में लीला बापूजी से कहेगी कि अनुपमा ने जो किया उससे वह बहुत नाराज है। उन्हें उस लड़के (टीटू) को डिंपल के करीब नहीं आने देना चाहिए था. इस बार लीला और बापूजी के बीच खूब बहस होगी.

    पाखी ने खोला गुरु मां की राज

    कपाड़िया हवेली में, पाखी और अन्य लोग फिर से इस बात पर लड़ेंगे कि अनुपमा केवल डिंपल के बारे में सोचती है। अनुपमा कमरे के बाहर खड़ी उन दोनों की बातें सुनेगी और पाखी को समझाने की कोशिश करेगी. इस पर पाखी और भी गुस्सा हो जाएगी और मालती देवी द्वारा उसे उकसाने के लिए कही गई बातें बताएगी.

    अनुपमा गुरु मां को चेतावनी देगी

    अनुपमा समझ जाएगी कि मालती देवी घर को तोड़ने की और बच्चों को उससे दूर करने की कोशिश कर रही है। किचन में अनुपमा और गुरु मां मालती देवी के बीच बहस होगी. दोनों दिखाएंगे कि वे एक-दूसरे से सीधे तौर पर कुछ भी कहे बिना एक-दूसरे के कार्यों को स्पष्ट रूप से समझते हैं। लेकिन लीला फिर भी जाके सीधा अनुपमा से लड़ेगी.

  • Latest Trend:ट्रेंड में है टिशू फैब्रिक साड़ी, पहनने के लिए इन एक्ट्रेस से लें टिप्स

    Latest Trend:अगर आप स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो इस बार त्योहारों के लिए सिल्क की जगह टिशू फैब्रिक की साड़ी चुनें। मलायका अरोरा से लेकर जान्हवी कपूर तक टिशू साड़ियों में नजर आ चुकी हैं

    अगर आप फैशनेबल और स्टाइलिश दिखने में यकीन रखती हैं तो इस फेस्टिव और वेडिंग सीजन में शिफॉन या सिल्क की साड़ियां न पहनें। इन दिनों टिशू फैब्रिक की साड़ियां लेटेस्ट ट्रेंड में हैं। जिन्हें पहनकर आप खूबसूरत के साथ-साथ ट्रेंडी भी दिखेंगी। जान्हवी कपूर से लेकर रानी मुखर्जी तक एक से एक टिश्यू फैब्रिक की साड़ियां तैयार हैं। आप भी उनके लुक को कॉपी करके खूबसूरत दिख सकती हैं।

    युवा लड़कियां जान्हवी कपूर के लुक से लेती हैं टिप्स

    अगर आप अविवाहित हैं और साड़ी पहनना चाहती हैं तो आप हल्के रंग की साड़ी पसंद करेंगी। ऐसे में आप भी जान्हवी कपूर की तरह गोल्डन, सिल्वर या पिंक शेड की टिशू साड़ी चुन सकती हैं। जिसके साथ लाइट मेकअप और ग्लॉसी लिप कलर आपको खूबसूरत लुक देगा।

    मलाईका अरोड़ा की तरह खूबसूरत दिखें

    अगर आप सोच रही हैं कि टिशू साड़ी में सिर्फ यंग लड़कियां ही खूबसूरत लगेंगी तो जरा मलाइका अरोरा के इस लुक पर नजर डालें। जिसमें वह गोल्डन कलर की टिशू साड़ी के साथ हैवी ईयररिंग्स पहनकर तैयार हैं। दिवाली के दौरान मलाइका का ये लुक आपके काम आने वाला है।

  • Diwali 2023 पूजा:दिवाली पर इस विधि से करें पूजा, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी, नोट कर लें सामग्री की लिस्ट

    Diwali 2023:हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी और गणेश की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी घर में वास करती हैं और धन-संपत्ति का आशीर्वाद देती हैं। हर साल दिवाली कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को आती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, तो नगरवासियों ने खुशिया मनाते हुए दीपक जलाए थे। तभी से देश में दिवाली मनाने की परंपरा शुरू हुई। इस दिन लक्ष्मी-गणेश के साथ-साथ भगवान राम, माता सीता, माता सरस्वती और कई अन्य देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं दिवाली पूजा से जुड़ी सारी जानकारी, साथ ही दिवाली पूजा का शुभ समय, पूजा विधि और धन, सुख-समृद्धि में बरकत के लिए सामग्री की सूची।

    दिवाली का शुभ समय

    इस वर्ष कार्तिक मास अमावस्या तिथि 12 नवंबर को दोपहर 2:44 बजे शुरू होगी और 13 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे समाप्त होगी। हिंदू धर्म में सभी तीज-त्योहार उदयातिथि के अनुसार मनाए जाते हैं, लेकिन दिवाली प्रदोष काल में मनाई जाती है। इसलिए दिवाली साल 2023 में 12 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन शाम 5 बजकर 41 मिनट से 7 बजकर 35 मिनट तक पूजा का शुभ समय बन रहा है.

    दिवाली पूजन सामग्री-लिस्ट

    दिवाली पूजा के लिए लाल या पीला कपड़ा, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, चंदन, अक्षत, गुलाब और चंदन का इत्र, पान का पत्ता, सुपारी, दूर्वा, रुई की बाती, पंचामृत, गुलाब का फूल, गेंदा का फूल, फल, गन्ना, कमल गुट्टा, सिन्दूर, गोबर, लौंग-इलायची, नारियल, आम का पत्ता, कलावा, खील-बताशे, खीर, लड्डू, धूप-दीप, कपूर, कलश में जल, चांदी का सिक्का, घी का दीपक, जनेऊ, नोट और सिक्कों सहित सभी पूजा सामग्री एकत्र कर लें।

    दिवाली मे होने वाली पूजा

    • प्रदोष काल पूजा शुरू होने से पहले घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें.
    • दिवाली पूजा के दौरान साफ ​​कपड़े पहनें.
    • मंदिर के पास एक छोटी सी चौकी रखें और उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं।
      -अब गणेश और लक्ष्मीजी की मूर्ति इस तरह स्थापित करें कि उनका मुख पूर्व या पश्चिम दिशा की ओर हो. प्रतिमा के सामने कलश स्थापित करें और उस पर नारियल रखें।
      -दो बड़े दीपक जलाएं. कलश पर चावल से नवग्रह की नौ ढेरियां बनाएं।
    • इसके साथ ही गणेश जी की ओर चॉल की ढेरी की सोलह ढेरियां बनाएं.
    • 16 पूले चावल को सोलह मातृका माना जाता है। सोलह मातृकाओं के बीच स्वस्तिक बनाएं।
      -सबसे पहले मूर्तियों को पवित्र करने के लिए उन पर गंगा जल छिड़कें.
    • लक्ष्मी और गणेश को माला और वस्त्र अर्पित करें।
    • अब पूजा शुरू करें और लक्ष्मी गणेश को फल, फूल, धूप-दीप और प्रसाद समेत सभी पूजा सामग्री अर्पित करें.
    • पूरी श्रद्धा के साथ उनके मंत्रों का जाप करें और अंत में सभी देवी-देवताओं और नवग्रहों के साथ लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा की आरती करें।
    • लक्ष्मी पूजन के दौरान अष्टलक्ष्मी महा स्त्रोत या श्री सूक्त का पाठ कर सकते हैं।
  • Diwali Look:दिवाली के लिए ऐसे सिंपल कपड़े पहनकर हो जाएं तैयार, दिखेंगी खूबसूरत

    Diwali Look:दिवाली के मौके पर सारा समय घर की साफ-सफाई और सजावट में ही बीत जाता है. तो बस इन टिप्स की मदद से आखिरी मिनट में तैयार हो जाइए। कुछ ही मिनटों में आपको ऐसा लुक मिलेगा कि दिवाली की तस्वीरें यादगार बन जाएंगी

    दिवाली का त्योहार नजदीक है. महिलाएं घर की साफ-सफाई और साज-सज्जा में व्यस्त हैं। ऐसे में अपने लिए समय निकालना और शॉपिंग करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप आखिरी वक्त पर तैयार हो जाती हैं और दिवाली की तस्वीरों में फीकी नजर आती हैं तो इस बार इन कुछ टिप्स से अपने लुक को खास बनाएं। पूजा करते समय सिंपल कपड़ों में भी आपका लुक खूबसूरत लगेगा।

    दुपट्टा हो खास

    अगर आप सलवार कुर्ता पहनकर तैयार होना चाहती हैं तो किसी भी कुर्ता सेट के साथ खास तौर पर डिजाइन किया गया दुपट्टा कैरी करें। सिल्क, या नेट फैब्रिक का दुपट्टा आपके लुक को सिंपल बना देगा। आप चाहें तो किसी भी लहंगे की चुनरी को दुपट्टे के साथ मैच करके बिना शॉपिंग के भी कैरी कर सकती हैं।

    आभूषणों पर ध्यान दें

    हैवी ईयररिंग्स या खास लेयर्ड नेकपीस आपके सिंपल लुक को खास बना सकता है। साथ ही तैयार होने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा. इसलिए अगर आप बाजार में शॉपिंग करने जा रही हैं तो अपने लिए एक खास नेकपीस या ईयररिंग खरीद लें। यह आपके लुक को खास बना देगा.

    चूड़ियां आपको आकर्षक बनाएंगी

    हाथ की चूड़ियां देखने में बहुत आकर्षक लगती हैं। आजकल कांच की चूड़ियां पहनने का चलन है। काजोल की तरह कपड़ों के विपरीत रंगों की चूड़ियाँ चुनें। इससे आपको आखिरी मिनट में कम समय में परफेक्ट दिवाली लुक मिलेगा।

    ब्लाउज खास हे

    अगर आप साड़ी पहनने वाली हैं तो किसी हैवी एंब्रायडरी या डीप नेक ब्लाउज के साथ अपनी सिंपल सी साड़ी को मैच करें। बस दिवाली की तस्वीरों में अपने इस ब्लाउज को दिखाना ना भूलें। 

  • Fashion: हल्दी फंक्शन के लिए कपड़े चुनते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना अच्छी फोटो के लिए परेशान होना पड़ेगा

    Haldi Fashion Tips :दिवाली के बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा, लेकिन लोग शादी की तैयारियां पहले से ही शुरू कर देते हैं। अगर आप हल्दी सेरेमनी के लिए अच्छा शूट करना चाहती हैं तो आउटफिट बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि आपके खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद करने में कोई परेशानी न हो।

    शादी किसी की भी जिंदगी का सबसे अहम दिन होता है और हर कोई इस दिन को सबसे यादगार और खास बनाना चाहता है। हर कोई अपनी शादी में मेकअप, फोटोग्राफर, लुक, वेन्यू और फूड मेन्यू सब कुछ परफेक्ट रखना चाहता है। शादी से पहले के कार्यों के दौरान हल्दी मेहंदी समारोह कई यादगार पल बनाते हैं। कुछ ही दिनों में शादी का सीजन शुरू होने वाला है और अगर आप भी इस सीजन में शादी कर रहे हैं और प्री-वेडिंग फंक्शन में हल्दी सेरेमनी शूट करना चाहते हैं तो आउटफिट को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखें।

    आजकल प्री-वेडिंग फंक्शन बहुत लोकप्रिय हो गए हैं। लोग एक सेलिब्रिटी की तरह अपनी फोटो क्लिक करवाना चाहते हैं. अगर आपका भी यही इरादा है तो जानिए हल्दी सेरेमनी के लिए आउटफिट चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ताकि फोटो क्लिक करते समय कोई दिक्कत न हो.

    हैवी आउटफिट ना पहने

    हल्दी फंक्शन के लिए भारी और विस्तृत कढ़ाई वाले वर्क आउटफिट खरीदने की गलती न करें। इससे निश्चित रूप से आपका अधिक पैसा खर्च होगा। इसके अलावा फोटो क्लिक करने में भी काफी दिक्कत होगी. हल्दी सेरेमनी के लिए शिफॉन, जॉर्जेट, कॉटन या सिल्क जैसे हल्के फैब्रिक से बनी ड्रेस चुनें।

    ये परेशानी होगी लॉंग स्लीव पहनेसे

    अगर हल्दी किसी फंक्शन के लिए कपड़े खरीदने जा रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वह लंबी बाजू वाली पोशाक न हो। इससे आपको हल्दी लगाते समय असहजता महसूस हो सकती है। साथ ही इस दौरान ज्यादा लेयरिंग वाले कपड़े भी न पहनें।

    कंफर्ट का रखें ध्यान कपड़ों के डिजाइन के साथ

    स्टाइल के साथ आराम का कॉम्बिनेशन आपके लुक को अलग बनाता है। वहीं, अगर आप सहज नहीं हैं तो किसी भी मौके का मजा किरकिरा हो जाता है, इसलिए हल्दी सेरेमनी में कपड़ों के डिजाइन के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि पहनावा आरामदायक हो।

    हल्दी सेरेमनी के लिए कैसा होना चाहिए आउटफिट का कलर

    वैसे तो ज्यादातर लोग हल्दी सेरेमनी के लिए पीला रंग पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग ट्राइ करना हे तो पीले के अलावा ऑफ व्हाइट, पिंक, ऑरेंज जैसे रंगों का कॉन्ट्रास्टिंग कॉम्बिनेशन भी बना सकते हैं।

  • कड़ी मेहनत के बाद TVS को बजाज ने हराया! बहुत जायदा बिक्री लेकिन अभी भी पीछे रही है

    TVS & Bajaj Sales In Oct 2023

    टीवीएस मोटर कंपनी और बजाज ऑटो के लिए अक्टूबर अच्छा महीना साबित हुआ। दोनों की बिक्री में उछाल देखा गया है। टीवीएस की बिक्री 21 फीसदी बढ़ी जबकि बजाज ऑटो की बिक्री 19 फीसदी बढ़ी. हालांकि, अगर वॉल्यूम की बात करें तो टीवीएस मोटर कंपनी सेल्स वॉल्यूम के मामले में बजाज ऑटो से पीछे है। अक्टूबर 2023 में बजाज ऑटो ने कुल 4,71,188 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि टीवीएस ने 4,34,714 यूनिट्स की बिक्री की है।

    TVS की बिक्री 21% बढ़कर 4,34,714 यूनिट हो गई

    टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री अक्टूबर में दर-साल 21% बढ़कर 4,34,714 यूनिट हो गई। अक्टूबर 2022 में कंपनी की खुदरा बिक्री 3,60,288 यूनिट थी। टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा कि अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री 22% बढ़कर 4,20,610 यूनिट हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 3,44,630 यूनिट थी। अक्टूबर में घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री 25% बढ़कर 344,957 यूनिट हो गई, जो अक्टूबर 2022 में 2,75,934 यूनिट थी।

    अक्टूबर 2022 में मोटरसाइकिल की बिक्री 1,64,568 यूनिट से 23% बढ़कर 2,01,965 यूनिट हो गई। स्कूटर की बिक्री साल-दर-साल 22% बढ़कर 1,65,135 यूनिट हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,35,190 यूनिट थी।

    अक्टूबर में बजाज ऑटो की बिक्री 19% बढ़ी

    अक्टूबर में बजाज ऑटो की कुल बिक्री साल-दर-साल 19% बढ़कर 4,71,188 इकाई हो गई, जो अक्टूबर 2022 में 3,95,238 इकाई थी। बजाज ऑटो लिमिटेड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अक्टूबर में डीलरों को भेजी गई इकाइयों की संख्या 36% बढ़कर 3,29,618 इकाई हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,42,917 इकाई थी। कंपनी के मुताबिक, यह उसकी अब तक की सबसे अधिक मासिक थोक बिक्री है।

  • Mercedes-AMG C 43 4MATIC लॉन्च,मिल रहे ये फीचर्स 98 लाख कीमत के साथ

    Mercedes AMG C43 4MATIC

    मर्सिडीज-बेंज ने भारत में 2024 AMG C43 लॉन्च की है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 98 लाख रुपये है। Mercedes AMG C43 4MATIC का लॉन्च नई GLC SUV के लॉन्च के साथ हुआ। इसके साथ ही भारत में कंपनी का AMG पोर्टफोलियो बढ़कर 9 गाड़ियों का हो गया है। यानी अब कंपनी के भारत में AMG पोर्टफोलियो में 9 कारें हैं।

    Mercedes AMG C43 के बाहर का भाग

    Mercedes AMG C43 4MATIC के बाहर की बात करें तो इसके फ्रंट में नया पैन-अमेरिका ग्रिल है, जो सी 43 में नया एडिशन है। इसके साथ ही एडाप्टिव हेडलाइट्स, बड़े एयर इनटेक और ब्लैक विंग मिरर हैं। कार के पिछले हिस्से में डिफ्यूज़र और क्वाड एग्जॉस्ट टिप्स दिए गए हैं। इसमें 18 इंच के पहिए हैं।

    Mercedes AMG C43 हार्डवेयर

    कंपनी का कहना है कि Mercedes AMG C43 में एक भारी संशोधित चेसिस और एक अपडेटेड फ्रंट एक्सल है। इसमें AMG राइड कंट्रोल सस्पेंशन है। ब्रेकिंग फ्रंट में चार-पिस्टन कैलिपर्स के साथ नई 370 मिमी स्टील डिस्क और पीछे सिंगल-पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर्स के साथ 320 मिमी स्टील डिस्क द्वारा की जाती है।

    Mercedes AMG C43 कबिन के फीचर्स

    वहीं, केबिन में 11.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एएमजी-थीम वाला इंटीरियर, 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, चमड़े से लिपटा स्टीयरिंग व्हील, स्पोर्टी पैडल, लाल सीटबेल्ट और 15-स्पीकर वाला Burmester सिस्टम है।

    Mercedes AMG C43 पावरट्रेन

    नई Mercedes AMG C43 4MATIC में सबसे बड़ा इंजन अपडेट। यह एक लॉन्गिट्यूडिनल माउंडेट 2.0-लीटर चार-सिलेंडर  यूनिट द्वारा संचालित है। यह यूनिट 402bhp और 500Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसे 9-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस इंजन के साथ पुराने 3.0 लीटर टर्बो V6 इंजन को रिप्लेस किया गया है। यह सेडान 4.6 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।