कड़ी मेहनत के बाद TVS को बजाज ने हराया! बहुत जायदा बिक्री लेकिन अभी भी पीछे रही है

Written by

in

TVS & Bajaj Sales In Oct 2023

टीवीएस मोटर कंपनी और बजाज ऑटो के लिए अक्टूबर अच्छा महीना साबित हुआ। दोनों की बिक्री में उछाल देखा गया है। टीवीएस की बिक्री 21 फीसदी बढ़ी जबकि बजाज ऑटो की बिक्री 19 फीसदी बढ़ी. हालांकि, अगर वॉल्यूम की बात करें तो टीवीएस मोटर कंपनी सेल्स वॉल्यूम के मामले में बजाज ऑटो से पीछे है। अक्टूबर 2023 में बजाज ऑटो ने कुल 4,71,188 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि टीवीएस ने 4,34,714 यूनिट्स की बिक्री की है।

TVS की बिक्री 21% बढ़कर 4,34,714 यूनिट हो गई

टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री अक्टूबर में दर-साल 21% बढ़कर 4,34,714 यूनिट हो गई। अक्टूबर 2022 में कंपनी की खुदरा बिक्री 3,60,288 यूनिट थी। टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा कि अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री 22% बढ़कर 4,20,610 यूनिट हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 3,44,630 यूनिट थी। अक्टूबर में घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री 25% बढ़कर 344,957 यूनिट हो गई, जो अक्टूबर 2022 में 2,75,934 यूनिट थी।

अक्टूबर 2022 में मोटरसाइकिल की बिक्री 1,64,568 यूनिट से 23% बढ़कर 2,01,965 यूनिट हो गई। स्कूटर की बिक्री साल-दर-साल 22% बढ़कर 1,65,135 यूनिट हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,35,190 यूनिट थी।

अक्टूबर में बजाज ऑटो की बिक्री 19% बढ़ी

अक्टूबर में बजाज ऑटो की कुल बिक्री साल-दर-साल 19% बढ़कर 4,71,188 इकाई हो गई, जो अक्टूबर 2022 में 3,95,238 इकाई थी। बजाज ऑटो लिमिटेड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अक्टूबर में डीलरों को भेजी गई इकाइयों की संख्या 36% बढ़कर 3,29,618 इकाई हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,42,917 इकाई थी। कंपनी के मुताबिक, यह उसकी अब तक की सबसे अधिक मासिक थोक बिक्री है।